जामुल में 10 लाख रू के लागत का सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया

शेयर करें

जामुल ।। नगर पालिका जामुल में सुरडुंग तिराहे पर सौंदर्यीकरण हेतु भूमि पूजन नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर द्वारा किया गया । श्री ठाकुर ने बताया कि अधोसंरचना मद से दस लाख रूप्ये के लागत से यह सौंदर्यीकरण जामुल पालिका का एक महत्वपूर्ण पहचान होगा । परिषद के सभी जनप्रतिनिधी गण इस भूमि पूजन कार्य में सम्मिलित हुए और उन्होंने कहा कि आगे भी हमस ब मिलकर एक नया जामुल बनायेंगे ।

श्री ठाकुर ने आगे बताया कि जामुल पालिका क्षेत्र में यह सबसे ज्यादा लागत वाला सौंदर्यीकरण कार्य है  । पूर्व में हम सब ने सर्व सम्मति से निर्णय लेकर इस जगह का चयन किया । जो कि आज हमारे पालिका क्षेत्र के सबसे बड़े  तिराहे पर साकार हो रहा है । आगे भी हम सब मिलकर जामुल सुरडुंग के अन्य स्थलों पर उपलब्धता के अनुसार सभी जनप्रतिनिधियों के सलाह एवं जनता के अपेक्षा अनुरूप कार्य करेंगे ।

भूमि पूजन अवसर पर नपा उपाध्यक्ष सुनिता चेन्नेवार, सभापति गण तिलेश्वर देवांगन, चुम्मन वर्मा, खम्हन ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद रेखराम बंछोर, पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू, मंडल अध्यक्ष हेमंत देवांगन, नुतन वर्मा, लवली सिंह, मनीष साहू, राजेश यादव, संजय साहू, राकेश वर्मा, बी.आर. रामटेके, देवदत्त शर्मा उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply