जामुल में आंगनबाड़ी निर्माण कार्य में हो रही देरी, शिकायत लेकर पहुंचे जामुलवासी

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने को कहा। 

आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नही होने की शिकायत लेकर पहुंचे जामुल निवासी ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि जामुल क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 7 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य कराया जाना है। इस हेतु पालिका द्वारा कार्यादेश भी जारी किया गया है। किन्तु आज दिनांक तक निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया गया है, जिससे आस-पास के निवासियों के बच्चों को आंगनबाड़ी का लाभ नही मिल पा रहा है। इस पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जामुल को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। 

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply