जामुल (दुर्ग) के शिविर में आवेदन करते ही मौके पर मिली चमचमाती ट्राई-साइकिल अब किसी के आगे हाथ फैलाने की मजबूरी खत्म

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित ’सुशासन तिहार-2026’ आम जनता की समस्याओं के त्वरित और संवेदनशील समाधान का एक सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। सुशासन का असली मतलब तब सार्थक होता है जब जनहितैषी योजनाएं फाइलों से निकलकर सीधे जरूरतमंदों के हाथों तक पहुँचती हैं। शासन की इसी संवेदनशीलता की एक जीवंत झलक दुर्ग जिले के नगर पालिका जामुल (वार्ड क्रमांक 13, मंगल भवन) में आयोजित शिविर में देखने को मिली।

Advertisements
KWBD


दूसरों पर निर्भरता और स्वाभिमान की कशमकश जामुल के वार्ड क्रमांक 16 के निवासी श्री किशन मानिकपुरी लंबे समय से शारीरिक दिव्यांगता के कारण आवागमन की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। सुबह उठने से लेकर दैनिक कार्यों और किसी आकस्मिक परिस्थिति में आने-जाने तक, उन्हें हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए दूसरों का मुंह ताकना पड़ता था। उनका स्वाभिमान इस परावलंबन से रोज कशमकश करता था, लेकिन इस लाचारी से बाहर निकलने का उनके पास कोई साधन नहीं था।

सुशासन तिहार से बदला जीवन, मौके पर ही मिला अधिकार

सुशासन तिहार श्री किशन मानिकपुरी के जीवन में खुशियों की एक नई किरण लेकर आया। शिविर के बारे में पता चलते ही किशन अपनी एक छोटी सी आस लेकर मंगल भवन पहुंचे और ट्राई-साइकिल के लिए आवेदन किया। प्रशासन ने उनके आवेदन पर बेहद संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और नगर पालिका अध्यक्ष श्री ईश्वर ठाकुर के हाथों किशन को मौके पर ही चमचमाती हुई ट्राई-साइकिल प्रदान की गई।ष्जैसे ही ट्राई-साइकिल का हैंडल मेरे हाथ में आया, मेरा खोया हुआ आत्मविश्वास लौट आया। 

खुशियों का आधार बन गया शिविर

अब मुझे अपने छोटे-छोटे कामों या किसी भी आपातकालीन स्थिति में कहीं आने-जाने के लिए किसी के इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुशासन तिहार मेरे लिए सच में खुशियों का आधार बन गया है। किशन मानिकपुरी, लाभार्थी मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार बरसों पुरानी लाचारी का इतनी फुर्ती से मौके पर ही समाधान होने पर किशन मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्थानीय शासन-प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया। यह सफलता दर्शाती है कि सुशासन तिहार अपने नाम के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और क्रांतिकारी बदलाव लाने का एक सच्चा माध्यम बन चुका है।

  • Related Posts

    सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री श्री अग्रवाल
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विद्यालय की 18 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों तथा…

    और पढ़ें
    देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अहाता समूह क्रमांक 36…

    और पढ़ें