जामुल मे बिजली समस्या को लेकर जन प्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासीयो ने सौपा ज्ञापन

शेयर करें

जामुल ।। नगर पालिका जामुल् क्षेत्र मे व्याप्त बिजली समस्या को लेकर आज जामुल बिजली ऑफिस मे युवराज वैष्णव के नेतृत्व मे जामुलवासियो के द्वारा ज्ञापन सौंप कर समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमे आम जनमानस को हो रहे समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कर जामुल वाशियों के लिए बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके ताकि बिजली समस्याओं का निदान हो सके लगातार बिजली की समस्या और बढ़ते बिजली संकट से नगर वाशी काफ़ी परेशान है ।

जामुल श्रमिक नगर है और रात मे लाइन गोल होने की समस्या आम हो गया है कई ट्रांसफार्मर मे जरूरत से ज़्यदा लोड होने के कारण वार्ड 17 18 और वार्ड 08 12 13 वार्ड 02 05 07 09 10 मे बिजली गोल आय दिन होते रहता है साथ ही समस्त जामुल नगर मे बिजली की समस्या आम बात हो गया है जिसे नगरवासी बहुत परेशान हो चुके है इसलिए जल्द से जल्द 15 दिवस के भितर बिजली समस्या का निराकरण किया जाये अन्यथा बिजली की समस्या को लेकर जामुलवासियो के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जायेगा

बिजली व्यवस्था को सुधारने ज्ञापन सौपने नपाप उपाध्यक्ष सुनीता चेन्नेवार पार्षद एवं पूर्व उपाध्यक्ष रामप्यारी वर्मा, पार्षद दुर्गा वैष्णव, पार्षद अश्वनी लेखराम साहू, पार्षद संजय देशलहरे, पार्षद निशा चेंनेवार, पार्षद तिलेश्वर देवागन पूर्व विधायक प्रतिनिधि लेखराम साहू, युवराज वैष्णव पूर्व सभापति एवं पार्षद वार्ड 17, सोनू बर्मन, मनहरण बंजारे , शक्ति कुमार, राम पीतांबर साहू टाकेश्वर सिन्हा, अमृत ठाकुर, पूर्णिमा साहू, हेमंत निषाद, मोहन दास, स्वराज सैंकी, रेखा वर्मा, भरत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में…

    और पढ़ें
    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरगुजा संभाग के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित फेम ट्रिप से एक दिन पूर्व अम्बिकापुर में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *