जामुल पालिका क्षेत्र मे जल संकट और सफाई व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौपा ज्ञापन

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल क्षेत्र मे हो रहे समस्याओ को ध्यान रखते हुए वर्तमान मे बढ़ते जल संकट और साफ सफाई व्यवस्था को लेकर नेताप्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा के नेतृत्व मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौप कर नगर की समस्याओ को अवगत कराया गया जिसमे नगरवासी एवं महिलाये उपस्थित रही l

नेता प्रतिपक्ष रामप्यारी वर्मा ने कहाँ की गर्मी का मौसम चल रहा तो वर्तमान मे पानी की समस्या औऱ सफाई की समस्या गंभीर रूप ले चूका है , मच्छर की अधिकता के कारण मच्छर भगाने फोगिंग मशीन सभी वार्डो मे चलवाया जाये औऱ मच्छर मारने दवाई का छिड़काव कराया जाये, सफाई व्यवस्था दुरुस्त है, जिसे जामुल के लगभग कई वार्ड परेशान है औऱ नपा प्रशासन व्यवस्था बनाने असफल हो रही है l पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उपयुक्त सभी मांगो को जल्द पूरा नहीं किया गया तो पालिका प्रशाशन विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी l

पूर्व सभापति युवराज वैष्णव ने कहाँ की समस्याएं बढ़ते बढ़ते इतना बढ़ गया है की सुविधाएं कम परेशानिया ज्यादा दिखता है जिसे लोग तरस्त हो गए है नहर नालियों को जल्दी सफाई करा के नहर से जल्दी भराव की व्यवस्था किया जाये, मानिकचन केंद्र के पास अव्यवस्थित कचढ़े के डंपिंग को रोक कर व्यवस्थित किया जाये ताकि मवषियों को नुकसान न हो l पुरे जामुल मे व्यवस्था बीगड़ी हुवी है जिसे स्थिति बहुत चिता जनक है जल्द कार्यवाही नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन करने को कहा l

ज्ञापन सौपा में पूर्व विधायक प्रतिनिधि लेखराम साहू, पूर्व महामंत्री कांग्रेस मीनू ताम्रकार, संदीप देवांगन, ललिता यादव, गायत्री यादव, संगीता यादव, सुनिता निषाद, गोमती साहू, रुपा यादव, प्रमिला साहू, सुनीती निषाद, ज्योति निर्मल, खेमिन यादव, रानी यादव, झामिन यादव, कृतिका तिवारी, अहिल्या यादव कालिंद्री यादव, जिज्ञासा साहू एवं आदि वार्ड वाशी गण उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग के…

    और पढ़ें
    रवि निगम को किया जिला बदर, एक वर्ष तक दुर्ग सहित 06 जिलों की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग द्वारा जिला बदर प्रकरण क्रमांक 01/2026 में सुनवाई एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत रवि निगम के विरुद्ध एक वर्ष के लिए जिला…

    और पढ़ें