जामुल मंडल में वीर बाल दिवस मनाया गया वीर साहिबजादे की शहादत को याद कर दी श्रधांजलि

शेयर करें

जामुल // भाजपा जामुल मंडल के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा में गुरु गोविंद जी के साहबज़ादे बाबा फ़तेह सिंह और बाबा ज़ोरावर सिंह के शहादत को नमन कर माथे टेके। बंछोर ने बताया कि आज का दिन हमे याद दिलाता है कि साहस और वीरता उम्र का मोहताज़ नही होता। इन वीरों ने धर्म, आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया पर अत्याचार के आगे झुकना पसंद नही किया।

मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता ने में बताया कि यह दिन युवाओं के साहस, बलिदान और अनुकरणीय मूल्यों का स्मरण करता है साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में सिख धर्म के 10वे गुरु श्री गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरुद्वारा के प्रधान गुरुमीत सिंह, हरमीत सिंह, मन्गे सिंह, बाबा सिंह सहित जामुल मंडल से पूर्व मंडल अध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, महामंत्री ओमप्रकाश साहू, ध्रुव देवांगन, उपाध्यक्ष अरुण यादव, वरिष्ठ अरुण सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष पांचाल, मीडिया प्रभारी संजय यादव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दीपक सिंह, अनिता साहू , रामचंद्र साहू, बजरंग सिन्हा, शिव वर्मा उपस्तिथ रहे l

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें