IPL 2022 Retention: चेन्नई सुपरकिंग्स इन 4 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन, देखें डिटेल्स

शेयर करें

4 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स IPL 2022 के लिए किन खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली है? ये सवाल शायद चेन्नई के लिए फैंस के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है. चेन्नई सुपरकिंग्स के खेमे से आ रही खबर के मुताबिक इस टीम ने अपने वो चार खिलाड़ी तय कर लिए हैं जिन्हें वो टीम में बरकरार रखेगी. बड़ी बात ये है कि इन खिलाड़ियों में ना तो फाफ डुप्लेसी हैं और ना ही सैम कर्रन, जोश हेजलवुड़ जैसे खिलाड़ी को भी टीम रिटेन नहीं करने जा रही है.

चेन्नई सुपरकिंग्स सबसे पहले एमएस धोनी को ही रिटेन करने वाली है. चेन्नई सुपरकिंग्स धोनी की वजह से एक बड़ा ब्रांड है और इस खिलाड़ी ने टीम को जबर्दस्त कामयाबी भी दिलाई है. धोनी के अंदर अभी क्रिकेट बाकी है और इसीलिए टीम उन्हें रिटेन भी कर रही है. रवींद्र जडेजा को भी चेन्नई सुपरकिंग्स रिटेन करने वाली है. जडेजा टीम के स्टार खिलाड़ी हैं जो गेंद, बल्ले और फील्डिंग से टीम को कई मैच जिता चुके हैं. जडेजा ने पिछले सीजन में 12 मैचों में 75 से ज्यादा की औसत से 227 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट भी 145 से ज्यादा था. इसके अलावा उन्होंने 13 विकेट भी अपने नाम किए थे
ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स का भविष्य माना जा रहा है और टीम इस युवा खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है. आईपीएल 2021 के ऑरेंज कैप विनर गायकवाड़ ने 16 मैचों में 635 रन ठोके थे और ये आंकड़े उन्हें रिटेन करने के लिए काफी हैं. विदेशी खिलाड़ियों में चेन्नई की टीम मोइन अली को रिटेन कर सकती है. मोइन अली ने पिछले सीजन की 15 पारियों में 357 रन बनाए थे इसके अलावा उन्होंने 6 विकेट भी लिए थे. मोइन अली का इकॉनमी रेट सिर्फ 6.35 रहा था.

  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply