अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ (गांजा) तस्कर बुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े

शेयर करें

दुर्ग // 13 अगस्त को कांदूर गौठान खार पर लावारिस हालत में 02 माल वाहक वाहन जिसमें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी किये जाने हेतु चेम्बर बना हुआ था कि सूचना मिली। जिस पर टीम द्वारा बताये स्थल पर पहुंच कर सूक्ष्मता से निरीक्षण करने पर एक माल वाहक वाहन क्रमांक सीजी 04 जे 4787 में ट्राली के नीचे चेम्बर बनाकर उसके अंदर 104 पाकेट गांजा लावारिस हालत में प्राप्त हुआ।

जिसे गवांहो के समक्ष जप्त करते हुए अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव के कचांदूर गौठान से कुछ दूरी पर दूसरा मालवाहक झाडियों के बीच में छिपाकर खड़ा मिला जिसमें भी गांजा तस्करी हेतु चेम्बर बनाया गया था किन्तु मादक पदार्थ नहीं था। जिसे धारा 106 बीएनएस में लावारिस हालत में जप्त किया गया।

जिलें में हो रहे अवैध मादक पदार्थ के कारोबार से मुक्ति करने हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा नशे के कारोबारियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने एवं आरोपियों की शीघ्र पतासाजी हेतु निर्देश चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना नंदनी व चौकी जेवरा सिरसा की संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।

जिससे घटना 04 आरोपियो का नाम संतोष यादव पिता शिव कुमार यादव उम्र 30 साल निवासी भटगांव, देवार बस्ती जेवरा सिरसा दुर्ग , हरदीप सिंह उर्फ गोगे पिता हेम सिंह उम्र 34 साल निवासी क्या नं. 04/ए सड़क 03 खुर्सीपार जोन 03 भिलाई, राजेश साहू पिता विरेन्द्र साहू उम्र 27 साल निवासी रावण भाठा जामुल, राहुल गायकवाड़ पिता चन्द्रकुमार गायकवाड़ उम्र 18 साल निवासी भटगांव भाठापारा सतनामी बस्ती जेवरा सिरसा की संलिप्त होना पता चला।

टीम द्वारा आरोपियों के पतासाजी हेतु प्रयास किये जा रहे ये इसी दौरान 03 आरोपियों संतोष यादव, हरदीप सिंह एवं राकेश साहू की उपस्थिति थाना नंदनी क्षेत्रांतर्गत गातागांव में होना पता चलने पर घेराबंदी कर उपरोक्त 03 को पकड़ा गया। 01 व्यक्ति को पृथक से चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्रांतर्गत चिखली गांव से घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अवैध मादक पदार्थ एवं माल वाहक वाहन के संबंध में टीम को गुमराह करते रहे किन्तु सतत् एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर उक्त वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करना स्वीकार किया। जिस हेतु आरोपियों द्वारा ही उड़िसा के बालीगुड़ा में अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी हेतु माल वाहक वाहन के ट्राली के नीचे चेम्बर बनवाया जाना भी स्वीकार किया।

उक्त कार्यवाही में सउनि पूर्ण बहादुर, गुप्तेश्वर यादव, प्र.आर. चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक पन्ने लाल, संतोष कुमार, शहवाज खान, जुगनू सिंह, उपेन्द्र यादव, शिव मिश्रा, अमित सिंह, विक्रांत यदु एवं थाना नंदनी से सउनि सूरजभान सिंह प्र.आर.अनिल सिंह, आरक्षक ऋषि बंछोर प्र.आर. पुनेश साहू, जितेन्द्र सिंह, रोशन भूवाल आरक्षक हीरा देशमुख, हेमेन्द्र देशमुख, श्याम सिंह, संतेश साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply