अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस व मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर व गजेन्द्र यादव

शेयर करें

दुर्ग।। खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग जिला स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित उल्लास, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जन जन साक्षर,अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस व मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और विशेष अतिथि के रूप में सयुक्त कलेक्टर एम भार्गव,जिला शिक्षा अधिकारी अरविद मिश्रा, पार्षद शिवेन्द्र परिहार, कुलेश्वर प्रसाद, काशी राम, कोशले,कमल देवांगन, खिलावन मटियारा, गुड्डू यादव , देवनारायण चंद्राकर, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्राएं उपस्थित रहेl

कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती छायाचित्र की पूजा अर्चना के साथ किया गयाइस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिका को अलंकरण सम्मान से सम्मनित किया गया। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया।और उज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर विधायक महोदयो का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया l

साथ ही इस अवसर पर विभिन्न कालेजों स्कूल में गतिविधियाँ आयोजित किया गया हैं, जैसे कि भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेहंदी लगाव , रंगोली प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता । सभी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं को पुरूस्कार दिया गया ।

स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रदान किया शिक्षक अलंकरण सम्मान से सम्मानित शिक्षको को बधाई प्रेषित किया और आगे अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया

श्री चंद्राकर ने अपने उद्बोधन मे कहा की शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त हम सब का नैतिक जिमेदारी है। शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं, जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं।आज सभी सम्मानित गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई आगे भी छात्र छात्राएं के उज्जवल भविष्य के लिए काम करते रहे।

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम जन जन साक्षर कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने कहा इस योजना का उद्देश्य न केवल आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता प्रदान करना है, बल्कि 21वीं सदी के नागरिक के लिए आवश्यक अन्य घटकों को भी शामिल करना है, जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल (वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, वाणिज्यिक कौशल, स्वास्थ्य देखभाल और जागरूकता सहित, शिशु देखभाल तथा शिक्षा एवं परिवार कल्याणव्यावसायिक कौशल विकास स्थानीय रोजगार प्राप्त करने की दृष्टि से, बुनियादी शिक्षा प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक स्तर की समकक्षता सहितऔर सतत शिक्षा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, संस्कृति, खेल और मनोरंजन में समग्र प्रौढ़ शिक्षा पाठ्यक्रम के साथ-साथ स्थानीय शिक्षार्थियों के लिए रुचि या उपयोग के अन्य विषय, जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल पर अधिक उन्नत सामग्री सहित।

आगे विधायक ने कहा छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव की सरकार बनते ही विकास को एक नई ऊंचाई मिली है हर क्षेत्र में निरंतर विकास के लिए प्रयासरत है कक्षा नवमी में पढ़ने वाली बालिका को निशुल्क साइकिल प्रदान किया जा रहा है निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया जा रहा हैं स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है

इस अवसर प्रमुख दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा गुरु शिष्य परंपरा, भारत की एक प्राचीन परंपरा है जिसमें गुरु, अपने ज्ञान को शिष्य को सिखाता है. यह परंपरा हिन्दू, सिख, जैन, और बौद्ध जैसे सभी धर्मों में पाई जाती हैं
आज शिक्षक अलंकरण सम्मान समारोह में गुरुजनों का सम्मान करने का अवसर मिला सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। साक्षारता अभियान के बारे में बताते हुए कहा की अभियान 1990 में शुरू किया गया था गांव गांव में लोगो को साक्षार करने का काम होता था टीवी में बढ़िया एड आता था विभिन्न प्रदेष के बच्चे स्कूल चले हम करके दौड़ते हुए दिखाया जाता था छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार डा रमन सिंह जी के नेतृत्व में बहुत ही सार्थक काम किया था जिसका परिणाम आज दिखाई देता है ।

नि शुल्क सरस्वती योजना के तहत बालिका को साइकिल प्रदान किया जाता हैं स्कूल से छुट्टी होने पर बालिकाओं का साईकिल में झुण्ड दिखाई देता है।
सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई दिये।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply