भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान भिलाई शाखा के सम्मेलन में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग जिले के सिविक सेंटर भिलाई स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में आज आयोजित भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेट संस्थान भिलाई शाखा के सम्मलेन में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिककर, आवास, पर्यावरण, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री ओ.पी. चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने कहा कि किसी भी देश के समुचित विकास के लिए वहां की राजनीतिक स्थिरता होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रजातांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए योग्य, शिक्षित एवं बुद्धिजीवी वर्ग को राजनीति में आना चाहिए l

उन्होंने कहा कि किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में वहां पर दुनिया के डिमांड के अनुसार काम होना चाहिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने धरातल स्तर सेे कार्ययोजना तैयार कर देश को आगे ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के विजन को पूरा करने देश के सभी वर्ग के व्यक्तियों का सहयोग जरूरी है। वाणिज्यिककर मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने हमें सिस्टम के साथ चलना होगा।

उन्होंने सभी व्यापारियों बंधुओं और चार्टर्ड एकाउंटेंट को छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग हेतु आगे आने का आह्वान किया है। इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री अमर पारवानी, चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह सकारात्मक बदलाव लाती हैं, इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल दुर्ग जिले के टंकी मरोदा क्षेत्र की निवासी श्रीमती…

    और पढ़ें
    दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में  शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव आज दुर्ग में शीतला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply