भारतीय वायुसेना में अग्निवीर (वायु) भर्ती हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

शेयर करें

दुर्ग/ भारतीय वायु सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा छत्तीसगढ़ के अविवाहित पुरूष एवं महिला आवेदकों से अग्निवीर वायु वर्ष-2026 हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदक वेब साईट www.agnipathvayu.cdac.in पर 31 जुलाई 2025 रात्रि 11.00 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकतें है।

जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे आवेदक जिनका जन्म 02 जुलाई 2005 एवं 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ है और जो 10+2 या समकक्ष परीक्षा विज्ञान समूह (गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी) में किसी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय, राज्य या केन्द्र शासित राज्य बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको के साथ जिसमें अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक हो/02 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स इजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाईल, कम्प्यूटर साईस, इन्स्ट्रूमेंटेशन टैक्नोलॉजी, इर्न्फाेर्मेशन टेक्नोलॉजी) मान्यता प्राप्त बोर्ड, राज्य अथवा केन्द्र शासित राज्य से 50 प्रतिशत अंकों के साथ तथा जिसमें इन्टरमिडिएट मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक हो/02 वर्षीय व्यावसायिक कोर्स या इन्टरमिडिएट मेट्रिकुलेशन में अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हो तथा जो छत्तीसगढ़ का निवासी है ऑनलाईन पंजीयन करवा सकते है।

आवेदन के समय आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी, फोटोग्राफ एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित हो सकतें है। 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री देवनानी का…

    और पढ़ें
    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – डॉ.खड़से
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य सरकार की एक अनूठी और दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति को एक नया और पेशेवर आयाम देने वाली देश की पहली छत्तीसगढ़ हॉकी…

    और पढ़ें