स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर 954 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया

शेयर करें

दिल्ली // स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर कुल 954 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 01 सीआरपीएफ कर्मी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) प्रदान किया गया है, 229 को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) प्रदान किया गया है, 82 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और 642 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) से सम्मानित किया गया है।

230 वीरता पुरस्कारों में से, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 125 कर्मियों, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 71 कर्मियों और पूर्वोत्तर क्षेत्र के 11 कर्मियों को उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीआरपीएफ के 28, महाराष्ट्र के 33, जम्मू-कश्मीर पुलिस के 55, छत्तीसगढ़ के 24, तेलंगाना के 22, आंध्र प्रदेश के 18 तथा शेष अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों एवं सीएपीएफ से हैं। 

राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक (पीपीएमजी) और वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी); जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण आधारित मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

पुरस्कार विजेताओं की सूची का विवरण नीचे दिया गया है:

क्रमांकविषयव्यक्तियों की संख्यासूची
1वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी)01सूची-I
2वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी)229सूची-II
3विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक82सूची-III
4सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक642सूची-IV
5पदक प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों की राज्य/बल के आधार पर सूचीसूची के अनुसारसूची-V

सूची–I देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची–II देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची–III देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची–IV देखने के लिए यहां क्लिक करें

सूची–V देखने के लिए यहां क्लिक करें

विवरण www.mha.gov.in  और https://awards.gov.in पर उपलब्ध हैं। 

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply