विदाई समारोह में अनुचित व्यवहार करने वाला प्रभारी प्राचार्य निलंबित

शेयर करें

रायपुर // शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाड्रफनगर में आयोजित विदाई समारोह के दौरान प्रभारी प्राचार्य श्री रामनाथ नायक द्वारा छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा की गई है। गौरतलब है कि प्रभारी प्राचार्य के अनुचित व्यवहार की इस घटना से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की। विद्यालय स्टाफ और छात्राओं की उपस्थिति में हुई जांच में पुष्टि हुई कि प्रभारी प्राचार्य रामनाथ नायक ने विदाई समारोह के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर नृत्य किया था। यह कृत्य उनकी पदस्थ गरिमा और अनुशासन के प्रतिकूल होने के साथ-साथ विभागीय छवि को धूमिल करने वाला पाया गया। परिणाम स्वरूप श्री नायक को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • June 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • June 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

    और पढ़ें