जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रदान करने जिला प्रशासन को गेल सीएसआर मद से मिले 25 लाख रूपए

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से गेल (इंडिया) के महाप्रबंधक नजीब कुरैशी ने मुलाकात की। गेल (इंडिया) लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस कंपनी है और एशिया में शीर्ष गैस उत्पादकों में से एक है। यह एक महारत्न कंपनी है जो व्यवसायिक गतिविधियां जैसे गैस प्रोसेसिंग एवं तरलीकृत पेट्रोकेमिकल्स के उत्पादन और विपणन का कार्य करती है। देश के कई राज्यों के आर्थिक विकास में गेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसके तहत राज्य के प्रमुख जिलों एवं शहरों को ट्रंक लाइन से जोड़ा जा रहा है जिससे औद्योगिक वाहनों और घरेलू खपत के लिए प्राकृतिक गैस की पंहुच को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रदान करने के उद्देश्य से गेल (नागपुर-रायपुर-झाड़सूगुडा) पाइपलाइन के अन्तर्गत कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के तहत 21 ग्रामों के स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में परियोजना संचालित की जा रही है। जिसके लिए गेल (इंडिया) के महाप्रबंधक नजीब कुरैशी ने 50 लाख की परियोजना में पहली किस्त स्वरूप 25 लाख रूपए की राशि कलेक्टर सुश्री चौधरी को प्रदान की। .इस दौरान बाला चंद्रा उप महाप्रबंधक गेल (इंडिया) लिमिटेड एवं सौरभ सिंह मुख्य प्रबंधक गेल (इंडिया) लिमिटेड मौजूद थे। 

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *