अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

शेयर करें

रायपुर // कोरबा जिले में खाद्य विभाग द्वारा की गई आकस्मिक जांच के दौरान अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण के दो मामले उजागर हुए हैं। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 20 गैस सिलेंडरों को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत फरसवानी स्थित सोनी टेंट हाउस में निरीक्षण के दौरान 8 घरेलू एलपीजी सिलेंडर तथा 1 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अनधिकृत रूप से संग्रहित मिला। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी 9 सिलेंडरों को जब्त कर उमरेली इंडेन गैस वितरक की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया।

इसी प्रकार, विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत बीरतराई में संजय कुमार साहू के निवास पर की गई जांच में 11 घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। संबंधित व्यक्ति द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सभी सिलेंडरों को जब्त कर समीपस्थ एच.पी. उरगा गैस वितरक की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण दंडनीय अपराध है। विभाग द्वारा इस प्रकार की अनियमितताओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा इस मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के आवास…

    और पढ़ें
    सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी…

    और पढ़ें