दुर्ग // उप वन मंडल अधिकारी, दुर्ग के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध परिवहन में लिप्त एक वाहन को जप्त करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 80/17, दिनांक 01 march 2026 दर्ज किया है।
जप्त किया गया वाहन टाटा 709 (क्रमांक CG 09 B 0475) है, जिसमें कहुआ लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद वाहन को विधिवत जब्त कर पुलगांव डिपो, दुर्ग लाया गया है।
वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और वन संपदा की तस्करी पर सख्त निगरानी जारी






