33% आरक्षण महिलाओं के हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाएगा – लक्ष्मी वर्मा

शेयर करें

रायपुर // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जिसमें महिलाओं को 33% आरक्षण दिया जाने वाला है इसके समर्थन में भिलाई के कला मंदिर सभागार में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहे इस अवसर पर उपस्थिति मातृ शक्तियों के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की l साथ ही आयोजित सम्मेलन में पदम श्री अवार्ड से सम्मानित सबा अंजुम, मिनीमाता सम्मान से सम्मानित लालेश्वरी साहू बहादुर कलारिन सम्मान से सम्मानित चित्रलेखा सिन्हा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता साहू, महिला बाल विकास अधिकारी सीपी दुबे का सम्मान किया गया l

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का यह प्रावधान केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है। इसका शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन महिलाओं को “नीति की लाभार्थी” से “नीति की निर्माता बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा और यही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगा।

राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा की यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं है, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को गति देने वाला एक निर्णायक कदम है। जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ेंगी, तो विकास की प्रक्रिया अधिक समावेशी, संतुलित और टिकाऊ बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन उसी दृष्टि को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाले समय में भारत के लोकतंत्र और विकास मॉडल को और सशक्त बनाएगा।

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन ने इस अवसर पर कहा कि इस अधिनियम के लागू होने का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, जल और स्वच्छता जैसे विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते हैं। स्थानीय निकायों में महिलाओं के आरक्षण का अनुभव पहले ही यह दर्शा चुका है कि महिला प्रतिनिधित्व से नीतियां अधिक जन-केंद्रित और प्रभावी बनती हैं। अब यही प्रभाव संसद और विधानसभाओं के स्तर पर दिखाई देगा, जिससे विकास की दिशा अधिक संतुलित और समावेशी होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे ने इस अवसर पर कहा कि सभी प्रयासों ने मिलकर एक ऐसा मजबूत आधार तैयार किया है, जिस पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक परिणामकारी सिद्ध होगा। जब संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, तो वे इन योजनाओं को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ नई नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इससे शासन अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनेगा।

महापौर अलका बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि भारत सदियों से नारी शक्ति का पूजक रहा है। हमारी संस्कृति में नारी को शक्ति, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। लेकिन समय के साथ यह भी सच है कि महिलाओं को उनके अधिकारों और अवसरों से वंचित रखा गया।ऐसे समय में यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व देने का एक सशक्त माध्यम बनकर सामने आया है। यह कानून केवल एक विधेयक नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और समानता का प्रतीक है। इसके माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अल्का बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य उषा टावरी चंद्रिका चंद्राकर माया बेलचंदन पदमा देवांगन निहारिका मिश्रा दिव्या भसीन मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर स्वीटी कौशिक मीना वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका कुमारी कीर्ति नायक जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन कुलेश्वरी देवांगन जनपद पंचायत अध्यक्ष दुर्ग सरस्वती साहू नगर पंचायत अध्यक्ष उतई नगर पंचायत धमधा श्वेता अग्रवाल अग्रवाल नगर पंचायत अध्यक्ष धमधा सुषमा जेठानी जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर कल्पना साहू श्रद्धा साहू, डां मानसी गुलाटी उमा भारती साहू रीत जी अनीता तिवारी राखी विश्वास सीपी दुबे रहे l आयोजित कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राव ने किया आभार महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल ने किया l

आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन महामंत्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार सरिता मिश्रा हर्षा चंद्राकर अशोक राठी गायत्री वर्मा हिमा साहू शैलेंद्रि मांडवी सह कोषाध्यक्ष निलेशअग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव सहसंयोजक अविनाश राजपूत आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत सहसंयोजक उमेश गिरी जूही चंद्राकर, संवाद प्रमुख राजेश सिंह राजपूत, मुकेश बेल चंदन, जय श्री राजपूत डां भारती साहू किरण मिश्रा बिंदेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती मंजू भगत के नवनिर्मित पक्के आवास…

    और पढ़ें
    सौर ऊर्जा बनेगी ग्राम पंचायतों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता का आधार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों की वास्तविक आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब ग्राम पंचायतों के पास विकास कार्यों के लिए आय के अपने स्थायी…

    और पढ़ें