होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 31 विद्यार्थियों को पांच सितारा होटलों में मिली नौकरियां

शेयर करें

वर्षों बंद रहने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले साल ही शुरु हुआ था इंस्टीट्यूट

रायपुर || छत्तीसगढ़ होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 31 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट पांच सितारा होटलों में हुआ है। वर्षों से बंद रहने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर पिछले वर्ष इंस्टीट्यूट को दोबारा प्रारम्भ किया गया है। एक ही वर्ष में इस इंस्टीट्यूट ने सफलता के नए सोपान तय किये हैं।

 इंस्टीट्यूट में बीएससी होटल मैनेजमेंट और डिप्लोमा होटल मैनेजमेंट सहित कुल 116 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट की सफलता इसी बात से आंकी जा सकती है कि पांच सितारा होटल मैरिएट ने 12 एवं होटल सयाजी ने 19 इस प्रकार कुल 31 विद्यार्थियों को नौकरी का प्रस्ताव दिया है। इंस्टीट्यूट की प्राचार्या श्रीमती रेखा शुक्ला ने बताया कि इंस्टीट्यूट की बातचीत अन्य अनेक होटलों के साथ चल रही है। इन होटलों ने भी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों नौकरी देने की पेशकश की है। मेफेयर होटल लगातार इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को अपने होटल में इंटर्नशिप के लिए बुलाता रहता है।

छत्तीसगढ़ का होटल मैनेजमेंट युवाओं को रोजगार के नए अवसर उप्लब्ध कराने में नित नई सफलताएं अर्जित कर रहा है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply