होटल मैनेजमेंट में युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर

शेयर करें

दुर्ग ।। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग छत्तीसगढ़ सरकार की एक संस्थान है जो होटल मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान करती है। संस्था के द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रम चलाये जाते है। जिसमें प्रवेश लेकर सामान्य/अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक एवं युवतियां इस क्षेत्र में अपना स्वर्णिम भविष्य बना सकते है। कोर्स के लिए 12 वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अथवा अधिक अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए एवं अंग्रेजी विषय अनिवार्य है । पाठ्यक्रम में बीएससी हॉस्पीटलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेन के लिए प्रशिक्षण अवधि 03 वर्ष और डिप्लोमा डन फुड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फुड एण्ड बेवरेज सर्विस, डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग के लिए क्रमशः 1 वर्ष 6 माह की प्रशिक्षण अवधि निर्धारित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण के लिए आवेदन जमा करने की अंमित तिथि 18 अप्रैल 2022 तक है। विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्टर आदिवासी विकास शाखा दुर्ग में संपर्क कर सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप वेबसाईट www.ihmraipur.com  का अवलोकन कर सकते है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

    और पढ़ें
    मुख्य सचिव ने ई-प्रगति पोर्टल पर जियोटैग फोटो के साथ रिपोर्ट अपलोड करने के दिए निर्देश
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में ई-प्रगति पोर्टल में दर्ज राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *