जवानों के साहस से ऐतिहासिक सफलता – महासचिव रैंक के माओवादी बसवराजु सहित 27 नक्सली ढेर

शेयर करें

रायपुर // उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए एक सुनियोजित ऑपरेशन में देश को नक्सलवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इस ऑपरेशन में सीपीआई-माओवादी के महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ “बसवराजु” सहित 27 खूंखार माओवादी मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि नक्सल संगठन में “महासचिव” का पद सर्वोच्च होता है और पिछले 30 वर्षों में यह पहला अवसर है जब इतनी ऊँचे स्तर के माओवादी नेता का खात्मा हुआ है। यह हमारे जाबांज जवानों के साहस, पराक्रम और अदम्य शौर्य का परिणाम है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह सफलता माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्ट रणनीति का प्रतिफल है, जिनके मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी समर्पण भावना से कार्य कर रही हैं।

उपमुख्यमंत्री ने समस्त सुरक्षाबल के जवानों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार मार्च 2026 तक बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ और देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के संकल्प की ओर तेज़ी से बढ़ रही है।

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे थे। जिन पैरों ने कभी साथ छोड़ दिया था, वही…

    और पढ़ें
    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री श्री साय
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। शहरों में आधुनिक अधोसंरचना के…

    और पढ़ें