हिन्दु कोई धर्म नही यह एक जीवन पद्धति है : कमल राठौर

शेयर करें

दुर्ग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला दुर्ग का 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले सात दिवसीय प्रशिक्षण प्राथमिक वर्ग का समापन समारोह बाजार चौक पाहन्दा( आ) में सम्पन्न हुआ । जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में कमल राठौर विभाग प्रचारक दुर्ग एवं डॉ चन्द्रभूषण देवांगन जिला संघचालक दिलेश्वर उमरे जिला कार्यवाह महेश यादव वर्ग कार्यवाह उपस्थित रहे। सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवको द्वारा शारीरिक में योगासन ,दंड संचालन, नियुद्ध , समता, व्यायाम योग और बौद्धिक के गीत अमृतवचन विषय भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमल राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना1925 में नागपुर में हुई। जो पूरे देश में आज अनुशासन और देशभक्ति के लिए जाना जाता है। हिन्दू समाज को संगठित कर भारत को परम वैभवशाली के शिखर पर ले जाने के उद्देश्य से ही संघ के कार्यकर्ता सदैव तत्पर है। राठौर ने हिन्दू धर्म को जीवन जीने की पध्दति कहा है। उन्होंने कहा संघ में सामाजिक समरसता के विषय गतिविधियों पर कार्य कर रहा है जिससे समाज में फैले हुए छुवाछुत भेदभाव को भी समाप्त किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में वर्ग प्रतिवेदन महेश यादव द्वारा प्रस्तुत किया गयातथा आभार व्यक्त चेलाराम साहू ने किया।इस अवसर पर सुनील पटेल, राजेन्द्र साहू, नीलमणि मढ़रिया, हलधर महमल्ला , झगेस्वर , छगेन्द्र चक्रधारी, राहुल यदु, रामबिहारी मिश्रा, संजय शर्मा, दीपक सावर्णि , सुरेन्द साहू, जितेंद्र वर्मा ,मोनू साहू, लोकमणि वर्मा, अस्वनी साहू,कैलाश यादव,सहित गणमान्य नागरिक मातृशक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
    • July 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन कर शिवलिंग पर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *