हिन्दू साम्राज्य दिवस छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का दिन

शेयर करें

हिन्दू साम्राज्य दिवस छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का दिन

आज ही हुआ था छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक – निकास साहू

स्वामी विवेकानन्द विचार क्रांति जेवरा मंडल के तत्वाधान में कल हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया गया। कर्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह प्रचार प्रमुख निकास साहू मुख्य रूप थे कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए वीर शिवाजी महाराज के तैलचित्र पर तिलक माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम को गति देते हुए निकास साहू ने कहा कि छत्रपति शिवाजी जैसे आदर्श शासक और संगठक विश्व के इतिहास में दूसरे नहीं मिलते हैं। उन्होंने एक राजा के तौर पर निष्पक्ष शासन किया और एक सेनापति के नाते हर सैनिक का ऐसा मनोबल बढ़ाया कि पलक झपकते ही दुश्मन ढेर हो जाते थे। आज हिंदू साम्राज्य दिवस है। आज ही के दिन शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। सन् 1674 में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को शिवाजी महाराज का हुआ था राज्याभिषेक, जिसे आनंदनाम संवत् का नाम दिया गया।भारत की पवित्र माटी में जन्मे छत्रपति शिवाजी महाराज साहस, राजकौशल और कुशल प्रशासक की सनातन प्रतिमूर्ति थे। उन जैसा योजनाकार और संगठनकर्ता कहीं नहीं दिखते हैं। उन्होंने अनेक उतार-चढ़ावों का सामना किया, लेकिन कभी भी मर्यादा का हनन नहीं किया। पूरी निष्पक्षता के साथ उन्होंने राज किया। इन्हीं गुणों के कारण वे आज भी समूचे भारत और भारतवासियों के दिल में बसे हैं। सच कहें तो आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अभूतपूर्व योगदान है। वे हमारे नायक हैं प्रवीण यादव ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में दुलेस्वर वर्मा किसन साहू सिद्धार्थ उमरे का सहयोग रहा

  • Related Posts

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित “श्री…

    और पढ़ें
    केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *