हाईमास्क लाइट से रौशन होंगे खेल मैदान और गार्डनवर्षों से आईटीआई दशहरा मैदान था अंधेरे में अब होगा रौशन

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की अनुसंशा पर क्रेडा विभाव द्वारा विधानसभा क्षेत्र में सौर ऊर्जा से चलने वाली हाईमास्क लाइट की व्यवस्था की जा रही है। जो खेल मैदान वर्षों से अंधेरा में डूबा हुआ था, जिस गार्डन में अंधेरा होने की वजह से कोई नहीं जाता था। अब वे खेल मैदान, गार्डन व अन्य जरूरी स्थान अब हाई मास्क लाइट की रौशनी से रौशन होंगे।

और यह सब कुछ संभवन हो पाया है भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड दौरा करते हैं। वे भिलाई के इतिहास के पहले ऐसे विधायक हैं, जो लोगों का हालचाल जानने, उनकी समस्याओं को समझने और उसका निदान करने के लिए खुद लोगों के बीच जाते हैं। वार्ड दौरा करते हैं। लोगों के घर-घर जाकर भेंटमुलाकात करते हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव से जनता ने शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाने की मांग की थी। जनता की मांग को पूरा करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और अनुसंशास करते हुए क्रेडा विभाग को पत्र लिखा।

विधायक की अनुसंशा पर क्रेडा विभाग भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र में 8 जगह पर सौर ऊर्जा से चलने वाला हाईमास्क् लाइट लगवा रहे हैँ। सेक्टर 6 अम्बेडकर भवन विधायक की पहल से अब सौर ऊर्जा से रौशन हो चुका है। इसी प्रकार दर्दी तालाब सामुदायिक भवन के पास का क्षेत्र वर्षों से अंधेरा रहता था। अब यहाँ और छावनी मुक्ति धाम गार्डन में वर्षों से अंधेरा अब जल्द दूर होगा। क्योंकि यहाँ जल्द ही हाईमास्क लाइट लग जाएगा।

इस प्रकार आईटीआई दशहरा मैदान कई वर्षों से अंधेरा रहता था, खेल मैदान में 4 हाई मास्क लाइट लगाई गई है। इससे अब क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा जनता की मांग थी,मांग के अनुसार जहाँ जहाँ प्रमुख स्थानों पर अंधेरा था, वहाँ क्रेडा की मदद से हाई मास्क लाइट लगवा रहे है। करीब 8 जगह पर लाइट लगाई जाएगी। काम चल रहा है और कुछ जगह तो काम भी पूरा हो गया।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply