जामुल नगर पालिका में भारी वाद-विवाद के बीच वर्ष 2023-24 का बजट पेश हुआ

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में बुधवार को भारी वाद-विवाद के बीच वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने परिषद में यह लाभ का बजट बताया । वही पालिका के 20 वार्डो कार्य करने के लिय 18 कमांडो टीम बनाई l पालिका सभागार में बजट सत्र के दौरान विपक्षी पार्षदों के द्वरा जोरदार हंगामा मचाते हुए कहा की आज वार्डो में सफाई वयवस्था चरमराई हुई है, वही पेय जल व्यवस्था को लेकर भी काफी हंगामा हुआ l  

लेकिन वही काफी हंगामे के बीच ईश्वर ठाकुर ने बजट पेश करते हुए कहा की l यह बजट विकास को प्राथमिकता दी गई। इस बजट में सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है। हमारा उद्देश्य है जामुल पालिका को विकास करना l श्री ठाकुर वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि, वर्ष 2023-24 के लिए कुल राशि – 41 करोड़ 99 लाख 5 हज रूपये आय का प्रावधान रखा गया है, जिसके अंतर्गत आय शीर्ष –

राजस्व आय – के अंतर्गत सम्पत्तिकर समेकितकर, जलकर, निर्यातकर शिक्षा उप शुल्क एवं अन्य कर से राशि रू. 4 करोड़ 16 लाख 32 हजार, चुंगी क्षतिपूर्ति, मुदान शुल्क, बार लायसेंस शुल्क, मनोरजन कर, उत्पाद कर आदि से राशि रू. 2 करोड़ 1 लाख 10 हजार, दुकान एवं भवनों का नीलामी/किराया, विकास शुल्क, लायसेंस अनुज्ञप्ति शुल्क यूजर चार्ज, प्रपत्र विक्रय एवं अन्य शुल्क आदि से राशि रू. 1 करोड़ 46 लाख 74 हजार, एन.यू. एल. एम. मिशन क्लीन सिटी, श्रद्धांजली योजना, पेंशन एवं परिवार सहायता राशि प्रधानमंत्री आवास योजना जादि के लिए 8 करोड़ 23 लाख 18 हजार एवं अन्य आय के अंतर्गत राशि रू. 74 लाख, आय का प्रावधान रखा गया है।

पूँजीगत आय – के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार से राशि रू. 26 करोड़ 03 लाख, आय का प्रावधान रखा गया है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुल राशि रू. 41 करोड़ 77 लाख 81 हजार व्वय का प्रावधान रखा गया है, जिसके अंतर्गत व्यय शीर्ष-

राजस्व व्यय – के अंतर्गत वेतन, भत्ता, जी.पी.एफ. ई.पी.एफ. आदि पर राशि रु 4 करोड़ 64 लाख 30 हजार स्टेशनरी, टेलीफोन, अंकेक्षण शुल्क, कानूनी प्रभा कार्यालय रख-रखाव, ईंधन, तकनीकी शुल्क, विज्ञापन और प्रचार-प्रसार विपदा प्रबंधन कोविद्ध 19 आदि पर राशि रू. 1 करोड 9 लाख 78 हजार, विद्युत देयक, मरम्मत एव रख रखाव, सफाई सामग्री, चिकित्सा शिविर जल प्रदाय बोरवेल्स, कार्यक्रम आदि के लिए राशि रू. 3 करोड़ 46 लाख 28 हजार पेंशन परिवार सहायता, श्रद्धांजली योजना प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन क्लीन सिटी. एन. यू. एल. एम. आदि के लिए राशि रु. 6 करोड़ 58 लाख 95 हजार, व्यय का प्रावधान किया गया है।

पूंजीगत व्यय – के अंतर्गत तालाब सौंदर्यीकरण, पुष्प वाटिका, खेल मैदान आदि के लिए राशि रू. 3 करोड़ 23 लाख, सर्व समाज मांगलिक भवन, आश्रय स्थल, सामुदायिक भवन, कांजी हाऊस, शॉपिंग काम्प्लेक्स, स्कूल भवन, मुक्तिधाम उन्नयन, लाइब्रेरी एवं अन्य भवनों के लिए राशि रू.5 करोड़ 75 लाख, नाली निर्माण के लिए राशि रू.3 करोड़ 70 लाख, सार्वजनिक प्रकाश, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर आदि के लिए राशि रू. 3 करोड़ 57 लाख 50 हजार, पार्षद निधि, अध्यक्ष निधि, सी.सी. कैमरा, डम्पर, वेन्डर जोन, सांसद निधि, विधायक निधि, शेड, चबुतरा, एस.एल.आर.एम. सेन्टर हेतु मशीनरी क्रय टैंकर, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य कार्यों के लिए राशि रू. 4 करोड़ 18 लाख, पालिका क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न रोड एवं पुल निर्माण हेतु राशि रू. 5 करोड़ 56 लाख ।

इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंत में राशि रू. 21 लाख 27 हजार शेष होने का अनुमान है । विकास कार्यों हेतु पार्षदों से प्राप्त प्रस्ताव को वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में सम्मिलित की जाती है। प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित की जावेगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply