स्वर्गीय मिनीमाता की 50 वी पुण्यतिथि पर समोदा में आयोजित हुआ पुण्य स्मरण कार्यक्रम

शेयर करें

रायपुर // स्वर्गीय मिनीमाता की 50वी पुण्यतिथि के अवसर पर पुण्य स्मरण का कार्यक्रम दुर्ग जिले के समोदा में आयोजित किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि आजाद भारत में अस्पृशयता मूलन अभियान में तथा महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में स्वर्गीय मिनीमाता का योगदान अहम रहा। स्वर्गीय मिनीमाता का सामाजिक सुधारों में अहम योगदान रहा, चाहे बाल विवाह का विरोध हो अथवा सामाजिक सुधारों के लिए पहल की जरूरत हो।  मिनीमाता हर मोर्चे पर अग्रणी रहीं और सभी वर्गों के विकास के लिए सदैव कार्य करती रहीं। आजाद भारत की नीतियों के निर्माण में उनकी भूमिका अहम रही।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि संसद में एक महिला आवाज के रूप में उन्होंने महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया। उनके विषय संसद के समक्ष रखे। स्वर्गीय मिनीमाता छत्तीसगढ़ी अस्मिता के प्रतीक के रूप में रहीं। छत्तीसगढ़ से प्रथम महिला सांसद के रूप में उन्होंने जो मानदंड कायम किए और जिन आदर्शों पर चलीं। उन पर पूरी तरह अमल करने हम प्रतिबद्ध हैं। पूज्य गुरु घासीदास जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए सार्वजनिक जीवन में उन्होंने सबके समक्ष आदर्श रखे। सत्य और अहिंसा के जिन सिद्धांत पर वे आगे बढ़ीं। उन पर चलते हुए अपने प्रदेश को निरंतर मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वर्गीय मिनी माता का पुण्य स्मरण किया तथा अपनी बात रखी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply