स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में अध्ययन भ्रमण पर ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं देखी

शेयर करें

रायपुर // स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में अध्ययन भ्रमण पर ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान टीम ने अस्पताल की अधोसंरचना, अस्पताल प्रबंधन एवं गुणवत्ता के साथ इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था देखी।लगभग 1000 बिस्तरों का गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ऑस्ट्रेलिया के क्वीसलैंड के सबसे बड़े अस्पतालों के साथ प्रमुख शिक्षण अस्पतालों में से एक है। गोल्ड कोस्ट हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम आगामी 22 मई को गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों और अधिकारियों से आज भ्रमण के दौरान देखी गई व्यवस्थाओं के साथ इलाज एवं मरीजों के प्रबंधन संबंधी जानकारियों पर विस्तृत चर्चा करेगी। साथ ही प्रबंधन संबंधी अन्य जानकारियों का भी आदान-प्रदान किया जाएगा। अध्ययन दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन शामिल हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply