स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने सिकलसेल मैनेजमेंट सेल का किया निरीक्षण, एड्स की टेस्टिंग को लेकर दिए निर्देश

शेयर करें

दुर्ग // स्वास्थ्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने आज दुर्ग जिले का दौरा कर वहां सिकलसेल और एड्स पर नियंत्रण के लिए हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अतिरिक्त परियोजना संचालक तथा सिकलसेल प्रबंधन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी के नेतृत्व में टीम ने सुपेला अस्पताल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र (OST Center), ब्लड स्टोरेज सेंटर, एसटीई-आरटीई सेंटर और एचआईवी काउंसलिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने टेस्टिंग सेंटर के अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एचआईवी-टीबी लिंकेज पर ज़ोर देने और सुपेला अस्पताल में सुधारात्मक कार्यों के लिए निर्देशित किया।  

टीम ने दुर्ग जिला अस्पताल में 30 अक्टूबर को शुरू हो रहे सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का भी निरीक्षण किया। राज्य स्तरीय टीम के निरीक्षण के दौरान दुर्ग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, सिविल सर्जन डॉ. वाई.के. शर्मा, ज़िला नोडल अधिकारी डॉ. दानी, उप संचालक मोहम्मद हाशिम ख़ान और ब्लड-बैंक के प्रभारी डॉ. नीतू भी मौजूद थीं।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply