धौराभाटा में निकली संकट मोचन हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा

शेयर करें


पाटन। ग्राम धैराभाटा में संकटमोचन गणेशोउत्सव समिति भरका बीबीपारा द्वारा हनुमान जन्मोउत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेन्द्र वर्मा शामिल हुए। वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान हनुमानजी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चन्द्र के अनन्य भक्त थे। जिनका नाम लेने मात्र से सभी संकट दूर हो जाते हैं। सदियों से हम उनकी आस्था के तहत हनुमान जी के जन्म उत्सव का पर्व धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। यह हमारे सनातन धर्म की सदियों पुरानी संस्कृति एवं परंपरा है। इसे हमे सहेज कर रखना है ताकि हमारे आगे आने वाली पीढ़ी आत्मसात करते हुए इसे जीवंत रखे और संस्कृति एवं परंपरा को कायम रखते हुए भगवा राष्ट्र का आगाज करे। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चे भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमानजी के वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम को पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग दिया। जो अपने आप मे अद्भुत लग रहा था। शोभायात्रा में विनय चंद्राकर मंडल महामंत्री मेहत्तरीन शिवारे (सरपंच धौराभाटा) सागर सोनी (महामंत्री भाजयुमो पाटन), वासु वर्मा (सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ), डॉ जीतू शिवहरे समिति संचालक, यशोदा साहू (पंच), दीक्षा साहु( पंच) , श्रवण साहू अध्यक्ष, राजेंद्र साहू उपाध्यक्ष,राजेश ठाकुर सचिव, योगेश्वर साहू सहसचिव, दिनानाथ ठाकुर कोषाध्यक्ष, ठागेश ठाकुर ,तालसिंह ठाकुर ,युवराज ठाकुर, रामानंद ठाकुर ,धन्नू निर्मलकर, सुरेश साहू, लक्ष्मण ठाकुर, नटवर ठाकुर ,मोहन ठाकुर ,रोहित सपहा, तूकेश्वर निर्मलकर ,हितेंद्र ठाकुर, हेमंत ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, कैलाश साहू लोकेश्वर निर्मलकर तथा अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

    और पढ़ें
    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *