हमारे सुरक्षाबल के वीर जवानों ने एक बार फिर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा

शेयर करें

बीजापुर जिले के इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 03 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल के वीर जवानों ने एक बार फिर अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। मैं सभी जवानों को उनके इस सफल अभियान के लिए हृदय से बधाई और धन्यवाद देता हूँ।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा नक्सलवाद के समूल उन्मूलन हेतु जो ठोस रणनीति बनाई गई है, उसके अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ कार्य कर रही है। हमें पूरा विश्वास है कि मार्च 2026 तक बस्तर सहित समूचा देश नक्सलवाद की काली छाया से मुक्त हो जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सैन्य अभियान के साथ-साथ बस्तर के सर्वांगीण विकास और नक्सलवाद से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास की दिशा में भी गंभीर प्रयास कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के मार्ग पर भटके सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे हिंसा का मार्ग छोड़ें और मुख्यधारा में लौटें। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता मिली है। इस वर्ष अब तक कुल लगभग 150 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है, जो इस दिशा में हमारी गंभीरता और सफलता को दर्शाता है।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को…

    और पढ़ें
    सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित संत…

    और पढ़ें