करेंट लगने से काटना पड़ा था एक हाथ, मुख्यमंत्री से साझा की थी अपनी समस्या

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सागर देवांगन को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन में सागर द्वारा अपनी समस्या साझा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उसके लिए कृत्रिम हाथ तैयार करवाने के निर्देश दिए। माना कैंप स्थित पीआरआरसी (Physical Referral Rehabilitation Centre) में सागर के हाथ का नाप लेकर कृत्रिम अंग तैयार किया जाएगा।

दुर्ग के बजरंग नगर में रहने वाले 29 साल के सागर देवागंन केबल कनेक्शन का काम करते थे। दो साल पहले केबल लगे खंबे में करेंट की वजह से उनका एक हाथ और सीना जल गया। डॉक्टरों को कोहनी के पास से उनका एक हाथ काटना पड़ा। उसकी पत्नी दूसरे के घरों में काम कर मुश्किल से अपने पति ओर दो छोटे बच्चों का खर्चा चला रही है।

सागर ने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर अपनी समस्या बताते हुए कृत्रिम अंग प्रदान करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सागर के निवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग को जल्द से जल्द उसके लिए कृत्रिम अंग तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव श्री शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग के अंतर्गत…

    और पढ़ें
    सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं को बढ़ी सहायता और डेयरी विकास से गौपालन को मिलेगा नया विस्तार
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *