गुरू घासीदास की 269वें जयंती के अवसर पर स्वयंसेवकों ने जैतखाम में की पूजा अर्चना

शेयर करें

जामुल // बाबा गुरू घासीदास की 269वें जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जामुल नगर द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिवाजी शाखा के तत्वाधान में वार्ड क्रमांक 6 बजरंग पारा स्थित सतनाम भवन स्थित गुरु गद्दी एवं जैतखाम में माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान नगर संघ चालक केदार राम साहू ने कहा की बाबा गुरु घासीदास ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरण की सुदृढ़ आधारशिला रखी। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, असमानताओं और अंधविश्वासों के विरुद्ध चेतना जगाते हुए नैतिक।मूल्यों की पुनर्स्थापना की और जनमानस को आत्मसम्मान एवं मानवीय गरिमा का बोध कराया

दिलेश्वर उमरे ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देकर पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका विचार आज भी समाज को जोड़ने और भेदभाव रहित व्यवस्था की प्रेरणा देता है। 

इस अवसर पर नगर सह संघ चालक नेतराम साहू, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजेश सिन्हा, नगर कार्यवाह सोनसाय यादव, जीतेन्द्र साहू, राजेश यादव, वीरेन्द्र देवांगन, चमन साहू उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    • October 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
    • October 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नेशनल हाईवे-30 स्थित मरकाटोला घाट पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल कवर्धा के लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा रायपुर के…

    और पढ़ें