महासमुंद : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने झंडा फहराया

शेयर करें

शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
महासमुंद । गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला मुख्यालय आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय झंडा फहराया। परेड की सलामी ली उसके बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह महासमुंद के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मंत्री साहू ने तीन रंग के गुब्बारें शांति स्वरूप आकाश में छोड़े। इस अवसर पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुलकर एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के गाईड-लाईन का पूरी तरह पालन किया गया।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्नीस शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के 60 उत्कृष्ट कार्य करनें वालें  अधिकारी-कर्मचारी और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। गणतंत्र समारोह में कोविड-19 के चलते राज्य शासन के निर्देशानुसार विभागों की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था।

  • Related Posts

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ सफल समापन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की…

    और पढ़ें
    निजी स्कूलों की मनमानी और फीस बढ़ोतरी की जांच के लिए जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन
    • May 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें-हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है शिकायत दुर्ग // जिले में संचालित अशासकीय (निजी) विद्यालयों द्वारा पालकों को पुस्तकें, गणवेश और अन्य सामग्रियां किसी एक ही निर्धारित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *