आस्था ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर दुर्ग रेल्वे स्टेशन से किया रवाना

शेयर करें

दुर्ग // अयोध्या के भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आज आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। पंथी नृत्य के बीच जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया। रेलवे स्टेशन में राम भक्तों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया।

दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर एक बजे दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, एडीएम अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी सहित रेलवे अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। दुर्ग ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से कुल 185 श्रद्धालु शामिल है।

इस यात्रा में बस्तर, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर जिले के श्रद्धालुओं ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को कोटी-कोटी धन्यवाद दिया। तीर्थ यात्रियों को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ’छत्तीसगढ़ जनमन’ की प्रतियां भेंट की गई। यात्रियों ने पत्रिका को शासन की योजनाओं की जानकारी के लिए बहुपयोगी बताया।

  • Related Posts

    नीट-जेईई के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, आधुनिक कम्पोजिट कार्यालय भवन, ऑडिटोरियम एवं एथलेटिक्स ट्रैक की घोषणा
    • July 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रभावना का विकास करना है। शिक्षा संस्कारित…

    और पढ़ें
    राज्यपाल श्री डेका को प्रमुख लोकायुक्त श्री उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
    • July 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा ने भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के गतिविधियों की जानकारी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *