मेगा क्रेडिट मेले का शानदार रिस्पांस, करोड़ों रुपए के ऋण वितरित किये गये

शेयर करें

दुर्ग / सभी शासकीय योजनाओं अंतर्गत ऋण वितरम के लिए मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन आज चिखली रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने स्वसहायता समूहों को चेक भी सौंपे। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के मेगा क्रेडिट कैंप में शासकीय विभागों की मौजूदगी भी होती है और बैंकिंग सिस्टम भी मौजूद रहता है। यहां पर उपभोक्ताओं के लिए काफी अच्छे अवसर होते हैं। विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से सरकार उद्यमियों के लिए अनेक अवसर प्रदान करती है। इनमें सब्सिडी का काफी अंश होता है। इनका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि बैंक प्राथमिकतामूलक सेक्टर को क्रेडिट देने की दिशा में अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसे इसी ऊर्जा के साथ बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर लीड बैंक अधिकारी दिलीप नायक ने बताया कि केन्द्र सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार जिला अग्रणी कार्यालय द्वारा सभी शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की जानकारी प्रदान करने के लिए व्यापक ऋण मेला आयोजित किया गया। जिले में त्यौहारी सीजन के दौरान क्रेडिट के प्रवाह को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), एनयूएलएम, मछली पालन, डेयरी उद्यम, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना (शिशु, किशोर, तरूण) पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए सभी बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा गृह ऋण, वाहन ऋण, प्रापर्टी लोन, मध्यम श्रेणी के उद्यम से संबंधित उद्यमियों को जानकारी दी गई।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें
    हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर
    • August 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण आज पीडब्ल्यूडी सभागार में सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप संचालक…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *