राज्यपाल सुश्री उइके ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘सुखद यात्रा’ का किया विमोचन

शेयर करें

दुर्ग // राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित पत्रिका ‘सुखद यात्रा’ का विमोचन किया। विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी। साथ ही विश्वविद्यालय के नवीन भवन निर्माण की कार्य प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने राज्यपाल सुश्री उइके को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर कुल सचिव श्री भूपेन्द्र कुलदीप, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. आर.पी. अग्रवाल, डॉ. एल.पी. वर्मा, डॉ. राजमणी पटेल, श्री राजेन्द्र चौहान, डॉ. सुमित अग्रवाल, श्री हिमांशु शेखर मंडावी एवं श्री सनत कुमार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले…

    और पढ़ें
    15 जून से पहले मिशन मोड में पूरा होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *