शासकीय अस्पताल सुपेला में चिकित्सको के साथ मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

भिलाई // डाॅ. पियाम सिंह शासकीय अस्पताल सुपेला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 24 सितम्बर की सुबह 05ः30 से 06ः30 बजे के मध्य आन ड्यूटी उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाए है। मारपीट करने से ड्यूटी मे तैनात शासकीय कर्मचारियों को चोटें आयी है। डा. रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा प्रार्थी/पीड़ितो द्वारा बताये हुलिए एवं फुटेज के आधार पर आरोपी अभय चौबे, गौतम सिंह एवं सागर पटेल को पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर करते हुए अपने अन्य साथी गिनिश साहू एवं हरीश तारक उर्फ मुन्ना के साथ शासकीय अस्पताल सुपेला में घुसकर मारपीट कर शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाना स्वीकर किये। आरोपियों को दिनांक 24 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी गिनिश साहू एवं हरीश तारक उर्फ मुन्ना फरार है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना सुपेला से निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, प्र.आर. प्रकाशचन्द्र तिवारी, मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक अजीत सिंह, रमेश जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

आरोपी – 01. अभय चैबे पिता राजीव चैबे उम्र 24 साल निवासी नवीन नगर एसबीआई बैंक के पास चरोदा थाना पुरानी भिलाई

  1. गौतम सिंह पिता सूर्यभान सिंह उम्र 21 साल निवासी शांति पारा तालाब रोड थाना पुरानी भिलाई
  2. सागर पटेल पिता राम लाल पटेल उम्र 20 साल निवासी शांति पारा तालाब रोड थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग
  • Related Posts

    रेत एवं ईंट निर्माण के लिए मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर जब्त
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन, पारदर्शिता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन के…

    और पढ़ें
    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ में अभी और बहुत कुछ करने की आवश्यकता है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *