शासन की नई स्थानांतरण नीति पर गृहमंत्री ने की चर्चा, नियम अनुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

शेयर करें

रायपुर // लोक निर्माण, गृह, जेल, पर्यटन एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज कोरिया जिला प्रवास पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की जानकारी लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से शासन की नई स्थानांतरण नीति पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्थानांतरण नीति के नियमों की विस्तार से जानकारी दी और नियम अनुसार जिला स्तरीय स्थानांतरण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी मंत्री श्री साहू ने कहा कि सभी प्रस्ताव नई स्थानांतरण नीति में उल्लेखित नियमों के आधार पर होने चाहिए। वरीयता क्रम एवं ट्रांसफर प्रतिशत के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यों पर जिले की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सुपोषण टिफिन की पहल की जानकारी दी जिसे प्रभारी मंत्री ने भी जाना और सराहा। इसी तरह कलेक्टर ने कृष्ण कुंज, जिले में अल्प व अति वृष्टि की स्थिति, गोधन न्याय योजना, गिरदावरी, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, सी मार्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर, आश्रम-छात्रावासों के शत-प्रतिशत निरीक्षण की जानकारी दी।

बैठक में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के संचालक एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, महापौर चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी त्रिलोक बंसल, ओएसडी पीएस ध्रुव, वनमंडल अधिकारी बैकुंठपुर एम्यूतेम्सु आओ, वनमंडल अधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री लोकनाथ पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत के साथ ही बैठक में कोरिया जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply