गोपाष्टमी महापर्व का आयोजन जामुल में बड़े धूमधाम से मनाया गया

शेयर करें

जामुल // गोपाष्टमी महापर्व का आयोजन नगर पालिका जामुल वार्ड 05 में गुरुवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम श्रद्धालुओं के द्वारा गौ माता को स्नान, तिलक, पुष्प और गुड़-चारे एवं खिचड़ी का भोग लगा कर आरती किया गया। जगह-जगह गौ माता की पूजा-अर्चना कर लोगों ने गौ-सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया। जिनमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलेश्वर उमरे ने बताया की आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने गौ पालन की शुरूआत की थी l वैसे तो नंद बाबा के पास 90 लाख गायें थीं, लेकिन श्री कृष्ण भगवान एक-एक गाय का नाम जानते थे. हम पूरे भारत में गौ संवर्धन, गौ रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं. हम सभी जानते हैं कि विश्व में तीन ही माता होती है. प्रथम पूजनीय जन्म देने वाली माता होती है, दूसरी धरती माता और तीसरी गौ माता है l

गौ सेवा आयोग दुर्ग विकासखंड सदस्य जोगेश्वर सोनी ने बताया की गौ माता बड़े से बड़ा कष्ट भी सिर्फ गौमाता की सेवा करने से दूर हो जाता है। गौमाता में तैतीस कोटी देवी-देवताओं का वास होता है। गौ सेवा से जहाँ सभी देवी देवता प्रसन्न होते है। वही घर में सुख समृद्धि और अटके स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। इस पावन पर्व के अवसर पर अपने तन-मन-धन से गौ- सेवा के कार्य में जुड़े एवं गौ-माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेतराम साहू, सोनसाय यादव, अंजेश अग्रवाल, कृष्णा साहू, बंटी गुप्ता, ओमप्रकाश साहू, ध्रुव देवांगन, सुभाष पंचाल, अनूप राय, सुरेश मानिकपूरी, राकेश वर्मा, मयंक वर्मा, सेतु यादव बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों…

    और पढ़ें
    आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अधिकतम फायदा लोगों को शीघ्र मिले इसके लिए सूचना प्रौद्योगिक की…

    और पढ़ें