यात्रियों के लिए सुखद खबर, सिटी बस आज से शुरू, विभिन्न रूटों पर दौड़ेगी बसे

शेयर करें

भिलाई ।। आज से सिटी बसों का परिचालन प्रारंभ हो गया है। महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास एवं एमआईसी मेंबर व लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर ने आज हरी झंडी दिखाकर सिटी बस को रवाना किया। इसी के साथ ही निर्धारित रूटों पर अब सिटी बस दौड़ने लगेगी। प्रारंभिक चरणों में 8 सिटी बसों को प्रारंभ किया गया है तथा 2 बसें और तैयार है जो जल्द ही चालू हो जायेगी ।

इस प्रकार से 10 बसें चलने को तैयार है। इसके बाद शेष बसों को भी शीघ्र ही निर्धारित रूट के मुताबिक प्रारंभ किया जाएगा और सिटी बस को चलाया जाएगा। आज से प्रारंभ किए गए सिटी बस दुर्ग से रायपुर रोड की ओर, पाटन रोड की ओर तथा चंदूलाल चंद्राकर कचांदूर अस्पताल की ओर अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। बसों को प्रारंभ करने के पूर्व एजेंसी के द्वारा रोड टैक्स, फिटनेस, बीमा एवं परमिट आदि की तैयारियां की जा चुकी है।

सिटी बस को प्रारंभ करने के पूर्व बसों की अच्छे से सफाई, धुलाई, अपडेट कर इसे सजाया गया। सिटी बसों के प्रारंभ होने से यात्रियों को अब राहत मिलेगी तथा आवागमन में उन्हें आसानी होगी, सफर भी आसान होगा। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों में सिटी बस चालू होने को लेकर काफी उत्साह है, क्योंकि एक बेहतर सुविधा सिटी बस यात्रियों को हमेशा देता रहा है। चंदूलाल चंद्राकर कचांदूर अस्पताल जाने वालो को भी राहत मिलेगी, मरीज व उसके परिजनों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल जाने में दिक्कत नही होगी, क्योंकि इस रूट पर वाहनों का परिचालन नही के बराबर होता है, ऐसे में सिटी बस अपनी सुविधा इसके लिए प्रदान करेगी।

सिटी बस को प्रारंभ करने के लिए दुर्ग अर्बन पब्लिक सोसाइटी लगातार इसके लिए प्रयासरत था, आखिरकर सिटी बसों को आज से प्रारंभ कर दिया गया। हजारों यात्री दुर्ग, भिलाई से अपने अनेको कार्यों के लिए विभिन्न स्थानों की ओर सफर तय करते हैं, ऐसे यात्रियों को अब सिटी बस की सुविधा राहत देने का कार्य करेगी। सिटी बस को प्रारंभ करने के दौरान नोडल अधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता बीके देवांगन, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply