सुशासन तिहार में जामुल नगर पालिका ने हितग्राही को को वितरित किए प्रमाण पत्र

शेयर करें

जामुल // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 16 शिवपुरी मंगल भवन में वार्ड 16, 17, 18 के लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया l

Advertisements
KWBD

जिसमें नगर के लोगों ने 334 आवेदन प्रस्तुत किये जिसमें 290 मांग एवं 44 शिकायत से संबंधित था । प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया । इसके अतिरिक्त आयोजित शिविर में पात्र 3 हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास का भवन अनुज्ञा प्रदान किया गया । 2 आवेदक को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया, 4 लोगों का अंत्योदय कार्ड एवं 6 लोगों को प्राथमिकता राशन कार्ड वितरित किया गया, 5 आवेदकों को लर्निंग लायसेंस तत्काल प्रदान किया गया एवं 21 आवेदकों का आधार अपडेशन किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई चिकित्सकों द्वारा दिया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म कर पोषक तत्व का वितरण किया गया । शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में नपा उपाध्यक्ष सुनिता चन्नेवार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, पार्षदगण चुम्मन वर्मा, सरोजनी चंद्राकर, दीपक गुप्ता, रामप्यारी वर्मा, कविता विश्वाल, नोडल अधिकारी सचिन भागवत सहित ब्लाक स्तर के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें’ ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई…

    और पढ़ें
    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें