सुशासन तिहार जामुल में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का रस्म किया गया

शेयर करें

जामुल // सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 14 मई को पालिका जामुल के वार्ड 09 प्राथमिक शाला जामुल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्र. 05, 07, 09, 10 के आवेदकों द्वारा 101 मांग एवं 44 शिकायत संबंधी कुल 145 आवेदन प्रस्तुत किये गये । इसके अतिरिक्त 24 आवेदनों का आधार अपडेशन किया गया, आयुष्मान योजनांतर्गत 03 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया ।

इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के 10 हितग्राहियों का ई.के.वाई.सी. किया गया। परिवहन विभाग द्वारा 51 लर्निंग लायसेंस प्रदान किया गया, मोबाईल मेडिकल युनिट द्वारा 37 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। महिला बाल विकास द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का रस्म किया गया।

आयोजित शिविर में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू, नायब तहसीलदार कुंदन शर्मा, पार्षदगण दीपक गुप्ता, रामप्यारी वर्मा, सीमा यादव, अश्वनी साहू, चुम्मन वर्मा, संजय देशलहरे सहित नोडल अधिकारी सचिन भागवत, सहायक नोडल अधिकारी हरीश साहू सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे । 

  • Related Posts

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव
    • September 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस पहचान को बदलते हुए कच्चे संसाधनों की बजाय वैल्यू…

    और पढ़ें
    अधिकारियों को बिना अनुमति कार्यालय नहीं छोड़ने के दिए निर्देश, निर्माण स्थलों की समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने कहा
    • September 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने बरसात के समाप्त होते ही निर्माणाधीन पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश…

    और पढ़ें