गोयल इंजीनियरिंग ने सड़क पर डंप किया स्लेग, निगम प्रशासन ने दिया हटाने के लिए दिया नोटिस

शेयर करें

-शीघ्र ही स्लेग नहीं हटाया गया तो की जाएगी सख्त कार्यवाही नगर पालिक निगम भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में गोयल इंजीनियरिंग के द्वारा सड़क में स्लेग डंप कर आवागमन को बाधित किए जाने की जानकारी निगम प्रशासन को प्राप्त हुई है। फैक्ट्री के सामने के रोड पर दोनो किनारे बड़ी मात्रा में लोहे का स्लेग डंप हो जाने के कारण वहां से आने जाने वालों लोगों एवं वाहनों को काॅफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते औद्योगिक क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। गोयल इंजीनियरिंग के द्वारा डंप किए हुए स्लेग को तत्काल हटाने निगम प्रशासन ने पत्र जारी किया है, अगर स्लेग शीघ्र ही नहीं हटाया गया तो निगम द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। जोन 02 की आयुक्त श्रीमती पूजा पिल्ले द्वारा गोयल इंजीनियरिंग को जारी किए नोटिस में फैक्ट्री के सामने रोड में रखे गए लोहे के स्लेग को हटाने का निर्देश दिया गया है। नहीं हटाने पर निगम प्रशासन द्वारा हटाने की कार्यवाही की जावेगी और इसकी व्यय की वसूली गोयल इंजीनियरिंग वर्क्स से की जाएगी!

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन
    • June 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के…

    और पढ़ें
    जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’
    • June 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचे। चौपाल के लिए जा रहे मुख्यमंत्री का काफिला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *