जामुल // सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के तरूण सांस्कृतिक भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्र. 01, 02, 03, 04, 06 कुल पांच वार्डों के आवेदकों के समस्या का समाधान किया गया । सुशासन तिहार 2025 के प्रारंभ में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से उनके प्राप्त आवेदन जिसमें मांग एवं शिकायतें थी उसे निराकृत किया गया ।
नगर पालिका से संबंधित 26 मांग 12 शिकायतें, राजस्व विभाग से 11 मांग, विद्युत विभाग से 03 मांग, स्वास्थ्य विभाग से 01 मांग सहित कुल 53 मांग शिकायत प्राप्त हुआ था । जिसमें जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में निराकृत किया गया । समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, पर्यावरण विभाग, खाद्य विभाग, विद्युत विभाग, आयुष विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, आधार अपडेशन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे जिसमें 14 आवेदकों के आधार को अपडेट किया गया । 83 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया एवं 52 लोगों को आयुष विभाग द्वारा दवाई का वितरण किया गया । आयोजित शिविर में सफाई की समस्या का तत्काल मौके पर ही समाधान किया गया । समाधान शिविर में 24 नये आवेदन भी प्राप्त हुआ है ।
अगला समाधान शिविर रावण भाठा जामुल में 09 मई को आयोजित होगा । जिसमें वार्ड क्र. 07, 09, 05, 10 कें समस्याओं का समाधान किया जायेगा ।
समाधान शिविर में अनुविभागीय अधिकारी महेश राजपूत, तहसीलदार पवन ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी, नोडल अधिकारी सचिन भागवत सहित समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आवेदक गण उपस्थित थे ।






