भिलाई // कुछ दिन पूर्व कृष्णा नगर हडडी गोदाम में गौ माँस बिक्री किया जा रहा था l जिसमे गौ मांस बेचने वाला आरोपी फरार चल रहा था l सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी एवं सक्रियता का परिचय देते हुये आरोपी राज सोनी पिता धरम सोनी उम्र 25 साल निवासी कृष्णा नगर हडडी गोदाम के पास सुपेला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को 22 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया l
राज सोनी उर्फ राजेश के मकान से करीब दस किलो गौ मांस तथा दुसरे मकान से तीस किलो गौं मांस व पाँच नग सिर तथा एक नग पैर का हडडी व अब्बास कुरैशी के गोदाम से दस नग गौ खाल को जप्त किया गया। आरोपी को 082/2025 धारा 325,3(5) बीएनएस, 10 छ.ग. कृषिक परिरक्षण अधि. अपराध दर्ज किया l एक अन्य आरोपी अब्बास कुरैशी की पता तलाश जारी है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि अमरदास गंगेले, आर. सुर्यप्रताप सिंह, आर. दुर्गेश राजपूत का विशेष योगदान रहा।





