दुर्ग // दुर्ग जिला भाजपा के निर्देशानुसार गंजपारा सदर मंडल की विस्तृत कार्य समिति की बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई आयोजित बैठक में मुख्य रूप से व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना उपस्थित रहे मंचासीन अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार, राजेंद्र पाध्याय मंत्री आशीष नेमजे दीपक चोपड़ा जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी सहकार्यालय मंत्री अनूप सोनी सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत गंजपारा सदर मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वडई चंडी शीतल मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार उपस्थित रहे आयोजित कार्य समिति की बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी एवं कार्यक्रम के संपादन कमर कसने का आह्वान किया साथ ही साथ संपन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई|
विस्तृत बैठक में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व संसदीय सचिव एवं व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार क्रियाशील रहने वाली पार्टी है संगठन के कार्य लगातार आते रहते हैं और इन कार्यक्रमों का संपादन करना हमारा मुख्य उद्देश्य है साथ ही साथ सरकार अब हमारी है और आम जनमानस की प्रत्येक समस्याएं का निवारण करना हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का मुख्य दायित्व होगा मैं आप सभी सामान करता हूं कि कार्यक्रम के संपादन के लिए आप सभी तैयार हैं |
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी हमारी जननी है पार्टी के समस्त दायित्व धारी कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ताओं का मुख्य दायित्व होता है पार्टी के समस्त कार्यक्रमों का संपादन आप सभी ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी को जो ऐतिहासिक जीत दिलाई उसके लिए मैं आप सभी को नमन करता हूं और आशा करता हूं इसी की तरह आगे भी पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों का सफल संपादन करेंगे |
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहां की आप सभी ने लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव में जो अथक परिश्रम और कड़ी मेहनत की है उसका परिणाम एक ऐतिहासिक जीत के रूप में हमें प्राप्त हुई है हमें रुकना नहीं है हमें थामना नहीं है आगे भी जितनी भी चुनौतियां हमें प्राप्त होगी उसे हमें पार करना है अब आगामी दिनों आप सभी का चुनाव है और चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत प्राप्त करनी है|
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि एक दौर ऐसा था कि दुर्ग शहर में होने वाले समस्त आंदोलन एवं बड़ी बैठकों में सफल संपादन को लेकर चिंता होती थी लेकिन आप सभी के एक जुटता परिणाम यह था कि समस्त आंदोलन एवं बड़ी बैठकें सफल रूप से संपादित हुई यह आप सभी की पार्टी के प्रति समर्पण के कारण संभव हो सका है आप सभी इसी तरह कार्य करे यही मेरी कामना है
गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष मदन वडी ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में कहा कि आप सभी ने बड़ी मेहनत की है और गंजपारा सदर मंडल ने लोकसभा के चुनाव में समस्त बूथों पर जीत दर्ज की है और उसका श्रेय आप सभी को जाता है आप सभी ने अथक परिश्रम कर यह लक्ष्य हासिल किया है आप सभी के द्वारा किए गए कार्यों को मैं नमन करता हूं और आशा करता हूं कि संगठन के द्वारा भविष्य में जो भी कार्य दिए जाएंगे आप सभी पूर्ण करेंगे |
आयोजित विस्तृत कार्य समिति की बैठक में मंडल महामंत्री श्याम शर्मा, महेंद्र लोढा, मंडल उपाध्यक्ष संदीप जैन उमेश गिरी छन्नु यादव पार्षद राकेश सेन कुलेश्वर साहू मंडल मंत्री दीपक सिंह कार्यालय प्रभारी टीकम साहू मंडल मीडिया प्रभारी देव साहू कुंदन साहू उमाशंकर देवांगन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र साहू महामंत्री अनिल साहू राहुल सोनकर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रोशनी साहू महामंत्री भारतीय साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता परशा छाया पार्षद बुथों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे|






