गणेश पंडालों को लेकर गणेश पूजा का उत्सव समिति के लिए दिशा निर्देश जारी,

शेयर करें

भिलाई // नगर पाली निगम भिलाई क्षेत्र में गणेश पूजा का उत्सव शुरू हो गया है। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह पर गणेश पूजा के पंडाल बनाए जा रहे हैं। जिसे देखते हुए दिशा निर्देश जारी किया गया है। सभी आयोजकों को निम्नलिखित बातों को का ध्यान रखना होगा।

1.पंडाल निर्माण करते समय किसी भी प्रकार की सड़क पर मार्ग बाधित नहीं होना चाहिए.

2.यातायात के नियमों का पालन होना चाहिए।

3.पार्किंग व्यवस्था स्वयं के द्वारा की जावे, सड़कों पर गाड़ियां ना खड़ी हो।

4. लाइट की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।

5.किसी प्रकार का भी सड़क पर निर्माण ना हो l

6.अनुमति झूला या या मेला के लिए नहीं है।

7. स्थानीय वहां के स्वरूप में परिवर्तन नहीं होना चाहिए।

8. कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का अश्लीलता या फुहड़पन का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।

9. कार्यक्रम का आयोजन स्कूल एवं अस्पताल से 200 मीटर दूरी पर होना चाहिए।

10.पंडाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए आने और जाने का पृथक पृथक रास्ता होना चाहिए।

11. कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन यंत्र या बाल्टी में रेत भरकर रखना अनिवार्य होगा।

12.डीजे या साउंड सिस्टम के लिए अलग से अनुज्ञप्ति अधिकारी से अनुमति लेना होगा।

13.माननीय सर्वोच्च न्यायालय की निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तार के यंत्र धीमे सर में बजाना होगा।

14 .एनजीटी से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 तक ध्वनि विस्तारक यंत्र या डीजे नहीं बजाना होगा।

15.स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वयंसेवक का को रखना होगा।

16. आयोजन से पूर्व संबंधित थाना अधिकारी को सूचित करना होगा, अनुमति पश्चात ही कार्यक्रम करना होगा।

17. कार्यक्रम स्तर पर स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा। किसी प्रकार की गंदगी नहीं फैलनी चाहिए।

18.कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर संपूर्ण जिम्मेदारी आयोजक मंडल की होगी।

उपरोक्त सभी प्रकार के दिशा निर्देशों का पालन करना प्रत्येक पंडाल में आयोजन कर्ता की जिम्मेदारी होगी। इस प्रकार का दिशा निर्देश का पत्र प्रत्येक पंडाल के आयोजकों को दिया गया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी लोगों से उत्साह के साथ शांतिपूर्वक गणेशोत्सव मनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply