गणतंत्र दिवस परेड में 600 से अधिक पंचायत सदस्य विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे

शेयर करें

दिल्ली // पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर) ने 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए 600 से अधिक पंचायत सदस्यों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इन विशेष अतिथियों को अपने-अपने पंचायतों में प्रमुख योजनाओं के तहत लाभार्थियों की परिपूर्णता पर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है।

इन योजनाओं में हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना आदि शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मानित पंचायत सदस्य भी शामिल हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला और बाल विकास, जल तथा स्वच्छता,  जलवायु कार्रवाई जैसे प्रमुख विकासात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। गणतंत्र दिवस पर ये विशेष आमंत्रित पंचायत सदस्य अपने परिवार के सदस्यों के साथ परेड की भव्यता के साक्षी बनेंगे, जो उनके कर्मक्षेत्र से कर्तव्य पथ तक की यात्रा का प्रतीक है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सम्मान समारोह

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या यानी 25 जनवरी, 2025 को इन पंचायत सदस्यों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ‘ग्रामोदय संकल्प’ पत्रिका के 15वें अंक का विमोचन, पंचायत सदस्यों का अभिनंदन और संविधान दिवस-2024 पर पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित अपने संविधान को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह, पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply