सड़क से संसद तक अराजकता फैलाना ही कांग्रेस की नीति बन चुकी है- जगन्नाथ पाणिग्रही

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा और केंद्र सरकार पर लगाए गए अनर्गल आरोपों का कड़ा प्रतिवाद करते हुए इसे कांग्रेस का ‘अराजकतावादी और अवसरवादी राजनीतिक नाटक’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि बघेल जिस लोकतंत्र और संवाद की दुहाई दे रहे हैं, असल में कांग्रेस खुद उस लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्यारी रही है। सदन से लेकर सड़क तक हंगामा खड़ा करना और देश के युवाओं को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकना कांग्रेस का पुराना चरित्र रहा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका वाड्रा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के समक्ष धरना देना कोई लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने और अराजकता फैलाने की सुनियोजित साजिश है। बघेल द्वारा केंद्र सरकार को ‘अलोकतांत्रिक’ बताने वाले बयान का करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में युवाओं और छात्रों के साथ क्या हुआ, यह पूरा देश और छत्तीसगढ़ जानता है। जब कांग्रेस सत्ता में रहती है, तब युवाओं की आवाज दबाती है और जब विपक्ष में आती है, तो झूठी हमदर्दी का नकाब पहनकर राजनीति करती है।

छात्रों के आंदोलन और आत्महत्या के आँकड़ों पर राजनीति करने के बघेल के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुद्दों पर लाशों की राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी फितरत है। केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य, शिक्षा और रोजगार की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और नियम-कानून के तहत हर मुद्दे का समाधान निकाल रही है। देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस ‘नौटंकी चक्रव्यूह’ को भली-भाँति समझ चुकी है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बघेल तक को नसीहत दी कि वे देश में संवैधानिक व्यवस्थाओं को चुनौती देना और अराजकता का माहौल बनाना बंद करें, क्योंकि जनता अब उनके इस अराजक राजनीतिक चेहरे को पूरी तरह खारिज कर चुकी है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित ‘इमर्जिंग छत्तीसगढ़–सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, बस्तर के विकास, रोजगार,…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा
    • July 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18, 19 एवं…

    और पढ़ें