बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करें : राज्यपाल

शेयर करें

रायपुर // राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य योजना बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की और बाल विकास परिषद के उद्देश्य एवं कार्यो के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल ने  बाल कल्याण परिषद  द्वारा  किए जा रहे  कार्यों  की सराहना  की। उन्होंने  इसी प्रकार  बच्चों  के कल्याण के लिए कार्य   करते रहने  को कहा  क्योंकि  बच्चे ही देश का भविष्य है । बाल कल्याण परिषद के सचिव ने बताया  कि  रायपुर  में  स्पीच थेरपी  केंद्र  2 वर्ष से  संचालित  है जहां  कम शुल्क पर  मूक  बधिर बच्चों का उपचार  किया जाता  है।  इसके अलावा  परिषद  द्वारा  4 बाल गृह संचालित हैं  जिसमें 2 बालिका और  2 बालक गृह  शामिल  हैं।

इस अवसर पर डाॅ. अशोक त्रिपाठी, श्रीमती इंदिरा जैन, प्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र निगम, श्रीमती प्रभा सेन्द्रे, श्रीमती संगीता जग्गी, श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती मणी शर्मा, श्रीमती पूजा मिसालवार भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply