पाटन क्षेत्र के चार और जनपद सदस्यों ने किया भाजपा प्रवेश, अब तक 7 जनपद सदस्य भाजपा में शामिल

शेयर करें

पाटन // पाटन क्षेत्र के निर्दलीय और कांग्रेस जनपद सदस्यों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। विगत दिनों 3 निर्दलीय जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली उनके भाजपा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को चार और जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग पहुंचकर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, भाजपा नेता संजय बघेल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया, इस प्रकार अब तक निर्दलीय और कांग्रेस जनपद सदस्य मिलाकर कुल 7 नेता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं जबकि भाजपा के 10 अधिकृत प्रत्याशी जनपद जीतकर आए हैं इसके बाद भाजपा का कुल आंकड़ा 17 पहुंच गया है।

पाटन विकास खंड के निर्वाचित निर्दलीय जनपद सदस्य सीता निषाद जिनके पति सुरेश निषाद पूर्व में कांग्रेस से जनपद सदस्य रह चुके हैं साथ ही निर्दलीय डुलेश्वर सिंह मानकुर (पूर्व सरपंच) ने और कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य रेखा अरविंद जोशी और दामिनी राकेश साहू ने भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा प्रवेश करने वाले जनपद सदस्यों ने सामूहिक रूप से कहा कि भाजपा के सिद्धांत, विचारधारा और उपलब्धिपूर्ण कार्यों से प्रभावित होकर बिना किसी भय प्रलोभन और दबाव के वे भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं और पाटन जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में खुलकर भाजपा का समर्थन करेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि नगरी निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी खुलकर भाजपा के पक्ष में सामने आकर पार्टी प्रवेश रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी खुले दिल से सबका स्वागत करती है।

निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि जैसा कि उन्होंने पूर्व में ही बताया था उसी के अनुसार लगातार निर्दलीय और कांग्रेस के पंचायत जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ऊब चुके हैं, और भाजपा की स्वच्छ और पारदर्शी कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं। उनके गृह विधानसभा पाटन, अमलेश्वर और कुम्हारी में भाजपा को विजयश्री प्रदान कर जनता ने कांग्रेस को नकार दिया हैं।

इस अवसर पर जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, कार्यालय सह प्रभारी अनूप सोनी, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, जनपद सदस्य कमलेश वर्मा, दुलौरिन यादव, राकेश आडिल, जिला कार्यकारिणी सदस्य केशव बंछोर, कामता पटेल, सहित भाजपा पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव में बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने…

    और पढ़ें
    ​भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना ​वैज्ञानिक मैपिंग और सॉल्ट लिक तकनीक से बदला अभयारण्य का परिदृश्य
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन और जैव-विविधता के केंद्र बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य ने इस भीषण गर्मी में वन्यजीव संरक्षण की एक नई इबारत लिखी है। जब पारा आसमान…

    और पढ़ें